छत्तीसगढ़

CG Patwari Transfer: 60 पटवारियों का ट्रांसफर, कलेक्टर कार्यालय ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा ने 60 पटवारियों के पटवारी हल्कों में बदलाव करते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 21 सितंबर 2026 को जारी किया गया है।

प्रशासन की ओर से यह फेरबदल जिले की चार तहसीलों मरवाही, पेंड्रारोड, पेंड्रा और सकोला में किया गया है। आदेश के बाद संबंधित पटवारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर निर्धारित अवधि के भीतर नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

चार तहसीलों में 60 पटवारियों के बदले हल्के

जारी आदेश के अनुसार मरवाही तहसील में 22 पटवारियों, पेंड्रारोड में 18 पटवारियों, पेंड्रा में 10 पटवारियों और सकोला तहसील में 10 पटवारियों के हल्के बदले गए हैं। इस तरह चारों तहसीलों को मिलाकर कुल 60 पटवारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है।

लंबे समय से एक ही क्षेत्र में थे पदस्थ

प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस फेरबदल का उद्देश्य राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली में कसावट लाना और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर करना बताया गया है। जानकारी के मुताबिक, कई पटवारी लंबे समय से एक ही पटवारी हल्के में पदस्थ थे। अब उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तीन दिन के भीतर नई जगह जॉइनिंग जरूरी

कलेक्टर कार्यालय की ओर से जारी आदेश में स्थानांतरित पटवारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित पटवारियों को तीन दिवस के भीतर अपने नए तहसील कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

उपस्थिति दर्ज कराने के बाद संबंधित पटवारी को आदेश में आवंटित नए पटवारी हल्के का प्रभार संभालना होगा।

60 पटवारियों की पूरी ट्रांसफर लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button