ताज़ा खबरें

Sainik School Admission 2027: सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं-9वीं के लिए आवेदन शुरू

Sainik School Ambikapur Admission 2027: छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के लिए सैनिक स्कूल में प्रवेश पाने का सुनहरा अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए सैनिक स्कूल अंबिकापुर सहित देशभर के सैनिक स्कूलों में कक्षा छठवीं और नौवीं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-2027) आयोजित की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

31 जनवरी 2027 को होगी प्रवेश परीक्षा

सैनिक स्कूल अंबिकापुर के प्राचार्य द्वारा जारी सूचना के अनुसार, रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित सैनिक स्कूल में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश विद्यार्थियों का चयन अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है।

एनटीए द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन करने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2026 को रात 11:50 बजे तक निर्धारित की गई है। निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर पाने वाले अभ्यर्थियों को विलंब शुल्क के साथ 3 से 6 दिसंबर 2026 तक आवेदन करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थी 7 से 9 दिसंबर 2026 तक सुधार कर सकेंगे।

AISSEE-2027 परीक्षा का पूरा शेड्यूल

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 3 नवंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 2 दिसंबर 2026
  • विलंब शुल्क के साथ आवेदन: 3 से 6 दिसंबर 2026
  • आवेदन में सुधार: 7 से 9 दिसंबर 2026
  • परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी: 11 जनवरी 2027
  • प्रवेश पत्र जारी: 25 जनवरी 2027 से
  • प्रवेश परीक्षा की तिथि: 31 जनवरी 2027

कक्षा 6वीं और 9वीं की परीक्षा का पैटर्न

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। परीक्षा पेन-पेपर मोड में ओएमआर शीट के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए परीक्षा की अवधि 150 मिनट (2 घंटे 30 मिनट) निर्धारित की गई है। यह परीक्षा 13 माध्यमों में आयोजित होगी। वहीं, कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए परीक्षा की अवधि 180 मिनट (3 घंटे) होगी और परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी।

कहां करें ऑनलाइन आवेदन?

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट:

प्रवेश के लिए पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा पाठ्यक्रम, आवेदन शुल्क और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना पुस्तिका में दी गई है।

हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल से मिलेगी जानकारी

परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी एवं अभिभावक एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

  • हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000
  • वैकल्पिक नंबर: 011-69227700
  • ई-मेल: aissee@nta.ac.in

अभिभावकों के लिए जरूरी सलाह: सैनिक स्कूल में प्रवेश की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर ऑनलाइन फॉर्म भरें और आवेदन करने से पहले पात्रता एवं आयु सीमा संबंधी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button