BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | रायपुर-बलौदाबाजार रोड पर भीषण टक्कर, 14 की मौत, 30 से अधिक घायल

Chhattisgarh | Horrific collision on Raipur-Balodabazar road, 14 dead, more than 30 injured

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से लगे रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर रविवार रात करीब 12.15 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब ग्राम चटौद के ग्रामीण एक माजदा वाहन में सवार होकर विवाह समारोह के बाद आयोजित छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे थे।

घटना स्थल सारागांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से आ रहे माजदा वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक वर्ष से कम उम्र का एक मासूम बच्चा और कई महिलाएं शामिल हैं।

50 से अधिक लोग थे वाहन में सवार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय माजदा में 50 से अधिक लोग सवार थे। टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। कई लोग वाहन में बुरी तरह फंस गए, जिन्हें ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।

इलाज जारी, अफसर मौके पर मौजूद

घायलों को तुरंत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। खरोरा पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button