Chhattisgarh | 400 किलो गांजा बरामद, 80 लाख की तस्करी नाकाम, एक तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh | 400 kg ganja recovered, smuggling of 80 lakhs failed, one smuggler arrested
महासमुंद। गांजा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में महासमुंद पुलिस ने 400 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की कुल बाजार कीमत लगभग 80 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 53 पर सिल्की ढाबा के पास की गई।
कैसे की गई तस्कर की गिरफ्तारी –
पुलिस के अनुसार, तस्कर कंटेनर वाहन क्रमांक HR 55 W 4389 में एक विशेष चेम्बर बनाकर 16 प्लास्टिक की बोरियों में गांजा छिपाकर ले जा रहा था। प्रत्येक बोरी में 25 किलो गांजा भरा था, जिसे ओडिशा के बालिगुडा से मध्यप्रदेश के इंदौर ले जाया जा रहा था।
आरोपी की पहचान –
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम चुनबाद आरओझा, निवासी बांदा, उत्तर प्रदेश बताया। सिंघोड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त हुआ है और मामले की आगे की जांच जारी है।



