BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | सुकमा में नक्सलियों की कायराना हरकत, उपसरपंच मुचाकी रामा की गला घोंटकर हत्या, इलाके में दहशत

Chhattisgarh | Cowardly act of Naxalites in Sukma, Deputy Sarpanch Muchaki Rama strangled to death, panic in the area

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से नक्सल हिंसा की एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। तारलागुड़ा क्षेत्र के बैनपल्ली गांव में नक्सलियों ने हाल ही में निर्विरोध निर्वाचित उपसरपंच मुचाकी रामा की गला घोंटकर हत्या कर दी। यह घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है।

जानकारी के मुताबिक, मुचाकी रामा हाल में हुए पंचायत चुनाव में बिना विरोध के उपसरपंच चुने गए थे। इसी को लेकर नक्सली उनसे नाराज थे और उन्होंने इस नृशंस हत्या को अंजाम दिया। सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे लगातार ऑपरेशन के दबाव में माओवादी बैकफुट पर हैं, लेकिन अब भी वे आम नागरिकों को निशाना बना कर डर का माहौल फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर रवाना हो गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। यह घटना नक्सलियों की बौखलाहट को दर्शाती है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने वालों को निशाना बना रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button