BreakingChhattisgarhNationalPolitics

केशकाल | विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयासों से सिलाटी-बंजोड़ा मार्ग को मिली स्वीकृति, ग्रामीणों ने विधायक के प्रति जताया आभार….

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयासों से सिलाटी/बंजोड़ा क्षेत्रवासियों को सड़क निर्माण कार्य की सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग के द्वारा वर्ष 2024-25 के बजट में इस सड़क को शामिल करते हुए सिलाटी से जामगांव- बंजोड़ा तक 5.25 किलोमीटर की सड़क के निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। यह मार्ग बंजोड़ा क्षेत्र के लोगों के लिए वर्षों पुरानी मांग थी, जो अब पूरी हो गई है।



बता दें कि विगत दिनों केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने क्षेत्र का दौरा किया और लोगों को आश्वासन दिया कि छह महीने के भीतर यह मार्ग बन जाएगा। बजट 2024-2025 में इस मार्ग को प्रमुखता से रखा गया और 5.25 किलोमीटर लंबे मार्ग के लिए 5,56,24000 रुपये की स्वीकृति मिली है। क्षेत्र के लोगों ने विधायक के अथक प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस उपलब्धि में क्षेत्र के जनपद अध्यक्ष नंदनी पोटाई, रमेश यादव, संतोष कुमार सिन्हा, धनोरा राम यदु, राम यदु, श्रवण दीपक, धरमसिंह राणा, राकेश पोटाई, मुकुंद पांडेय, हिरऊ शोरी, बादराय पोटाई, मुकेश नाग, विवेकानंद मरकाम, जगन्नाथ नाग, अजय मिश्रा, अशोक नेताम, संदीप यादव, अमृता यादव, तमराज यादव जी सहित कई अन्य लोगों का योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button