BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | मुख्यमंत्री साय ने डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन पर दी हार्दिक शुभकामनाएँ

Chhattisgarh | Chief Minister Sai extended warm wishes to Dr. Raman Singh on his birthday.

रायपुर, 15 अक्टूबर 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव के स्टेट स्कूल ग्राउंड में युवा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. रमन सिंह जन-जन के नेता हैं, जिन्होंने पंद्रह वर्षों तक मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास में नई दिशा और मॉडल स्थापित किया। उनके नेतृत्व में पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (PDS) और धान खरीदी जैसी योजनाएँ प्रभावी बनाईं गईं, जिससे किसानों और गरीब वर्ग को सीधा लाभ मिला।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से डॉ. रमन सिंह के सादगी, मितभाषिता और जनसेवा के गुणों की सराहना की और प्रभु से उनकी दीर्घायु, स्वास्थ्य और मार्गदर्शन की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं में क्रांतिकारी सुधार उनके नेतृत्व में संभव हुए, खासकर जनजातीय अंचलों में स्कूलों और अस्पतालों की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक पद्मश्री कैलाश खेर ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से माहौल को संगीतमय बना दिया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में विधानसभा ने नवाचार और प्रबोधन कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं को मजबूत किया। यह अवसर उनके योगदान और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व का प्रतीक रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button