BreakingChhattisgarhCovid-19ExclusiveMadhya pradeshNaksalUttarpradesh

Cg Breaking | प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पीआर खुंटे ने पार्टी छोड़ी, राजनीति में नए कदम का संकेत

CG Breaking | State Congress Vice President PR Khunte left the party, indicating a new step in politics.

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पीआर खुंटे ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस से जनता की उम्मीदें पूरी नहीं हो पाई हैं, जिसके कारण उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

खुंटे पलारी से विधायक रह चुके हैं और सारंगढ़ लोकसभा सीट से सांसद बने थे। जोगी शासनकाल में वे भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। हालांकि, वे विधायक खरीद-फरोख्त कांड में भी फंसे थे और बाद में कांग्रेस के जोगी खेमे से अलग हो गए थे।

खुंटे, जो सतनामी समाज के नेता हैं, को कांग्रेस में अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष बनाया गया था और वर्तमान में वे प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष थे। पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने कांग्रेस की रीति-नीति पर आलोचना की। उन्होंने कहा कि राज्य के गठन का जो उद्देश्य था, वह पूरा होता नहीं दिख रहा है।

खुंटे ने अपने भावी राजनीतिक कदम को लेकर भी संकेत दिए और कहा कि वे नई पार्टी बनाने या भाजपा या किसी अन्य दल में शामिल होने पर जल्द फैसला लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button