BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

Chhattisgarh | Vice President C.P. Radhakrishnan will attend the closing ceremony of Chhattisgarh State Festival

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोमवार को नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन से सौजन्य भेंट की और उन्हें छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 के समापन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति को बताया कि यह वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य के गठन का रजत जयंती वर्ष है, और इस ऐतिहासिक अवसर पर 5 नवम्बर को नया रायपुर में भव्य समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आग्रह किया कि उपराष्ट्रपति अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस आयोजन को यादगार बनाएं।

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री का आमंत्रण स्वीकार करते हुए छत्तीसगढ़ आगमन की सहमति प्रदान की।

“यह राज्य के लिए सम्मान की बात है” – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव और सम्मान का विषय है कि देश के माननीय उपराष्ट्रपति राज्योत्सव के समापन समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति की उपस्थिति से यह आयोजन ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनेगा।

इस मौके पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button