BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | इंदौर के कपल जैसा मामला ? छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में नवविवाहित जोड़ा 6 दिन से लापता

Chhattisgarh | Case like Indore couple? Newly married couple missing for 6 days in Khairagarh, Chhattisgarh

खैरागढ़/छुईखदान। मध्यप्रदेश के इंदौर के चर्चित कपल राजा और सोनम रघुवंशी की तरह अब छत्तीसगढ़ में भी एक नवविवाहित जोड़े के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र से एक नवदंपति 14 जून से लापता है। पति नरेंद्र वर्मा और पत्नी ट्विंकल वर्मा घर से ट्विंकल के मायके के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में ही दोनों का फोन बंद हो गया और वे मायके तक नहीं पहुंचे

6 दिन से कोई सुराग नहीं, परिजन परेशान

परिजनों के अनुसार, 14 जून को नरेंद्र अपनी पत्नी ट्विंकल को मायके छोड़ने के लिए घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चला। 6 दिन बीत जाने के बाद भी न तो दोनों की कोई खबर मिली है और न ही फोन चालू हो रहा है।

घबराए परिजनों ने 17 जून को छुईखदान थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मोबाइल ट्रेसिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है और हर संभावित एंगल से मामले की गहन जांच कर रही है।

2 महीने पहले ही हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, छुईखदान के चकनार गांव निवासी नरेंद्र वर्मा की शादी दो महीने पहले अक्षय तृतीया पर मुंह डबरी गांव की ट्विंकल वर्मा से हुई थी। शादी के बाद से ट्विंकल अपने ससुराल में रह रही थी। मायके जाने के लिए 14 जून को दोनों साथ निकले थे, लेकिन बीच रास्ते से ही दोनों लापता हो गए।

पुलिस ने इंदौर कपल केस को ध्यान में रखकर शुरू की जांच

इंदौर के राजा-सोनम रघुवंशी केस की तर्ज पर अब छुईखदान पुलिस इस मामले की भी हर दृष्टिकोण से जांच कर रही है। पुलिस CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन, और परिजनों के बयानों के आधार पर सुराग जुटाने में लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button