ताज़ा खबरेंदेश-दुनियावायरल खबरें

भारत: ने अंतरिक्ष में भरी नई उड़ान देश का पहला प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ सफल लॉन्च

नई दिल्ली। भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए स्काईरूट एयरोस्पेस के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ का सफल प्रक्षेपण कर दिया। इस ऐतिहासिक लॉन्च के साथ भारत का निजी अंतरिक्ष क्षेत्र एक नए युग में प्रवेश कर गया है और वैश्विक स्पेस लॉन्च मार्केट में देश की स्थिति और मजबूत हुई है।

इस मिशन की सबसे खास बात यह रही कि रॉकेट अपने साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से लिखा एक विशेष पोस्टकार्ड भी अंतरिक्ष में लेकर गया, जिस पर “वंदे मातरम” लिखा है। स्काईरूट एयरोस्पेस के अनुसार, यह पोस्टकार्ड भारत की वैज्ञानिक प्रगति, देशभक्ति और अंतरिक्ष अभियान की नई उड़ान का प्रतीक है।

‘विक्रम-1’ मिशन, जिसे ‘मिशन आगमन’ नाम दिया गया है, भारत के निजी अंतरिक्ष उद्योग के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है। यह लॉन्च भविष्य के व्यावसायिक उपग्रह प्रक्षेपणों का मार्ग प्रशस्त करेगा और भारतीय निजी कंपनियों की तकनीकी क्षमता को दुनिया के सामने प्रदर्शित करेगा।

इस सफलता के साथ भारत ने यह साबित कर दिया है कि अब अंतरिक्ष अभियान केवल सरकारी संस्थानों तक सीमित नहीं है, बल्कि निजी कंपनियां भी देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि भारत के स्पेस इकोनॉमी मिशन को नई गति देगी और आने वाले वर्षों में देश को वैश्विक अंतरिक्ष उद्योग की अग्रणी शक्तियों में शामिल करने में मदद करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button