BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | शारदापारा में मामूली विवाद ने लिया बड़ा रूप

Chhattisgarh | A minor dispute in Shardapara took a serious turn.

रायपुर। भिलाई के शारदापारा इलाके में एक मामूली बच्चों का झगड़ा अचानक बड़े बवाल में बदल गया। अहमदनगर इलाके में शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में दो समुदायों के टकराव में बदल गई और हालात बेकाबू हो गए।

देखते ही देखते इलाके में जमकर पथराव शुरू हो गया, वहीं कुछ जगहों पर चाकूबाजी की भी घटना सामने आई। माहौल इतना बिगड़ गया कि मौके पर पहुंची पुलिस भी भीड़ के निशाने पर आ गई। पथराव में CSP छावनी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

स्थिति को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। मौके पर 2 ASP, एक दर्जन थाना प्रभारी और 300 से ज्यादा जवानों को लगाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे हालात नियंत्रण में आए।

घटना के बाद छावनी थाने के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी पहुंचकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। देर रात तक इलाके में तनाव बना रहा।

घायल लक्की सोनकर का कहना है कि वह अपने भाई को बचाने और विवाद शांत कराने गया था, लेकिन अचानक भीड़ ने उस पर हमला कर दिया और चाकू से वार किया।

वहीं कुछ स्थानीय लोग इस विवाद के पीछे पुराने विवाद और एक प्रेम प्रसंग का एंगल भी बता रहे हैं, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस पर हमला करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button