देश-दुनियाप्रशासनिकमनोरंजन

PM मोदी ने CWG 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात, बोले- ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’

नई दिल्ली, 10 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नई दिल्ली स्थित अपने आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय पदक विजेताओं से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता देश के करोड़ों युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगी। इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड़से भी मौजूद रहीं।

‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’ का दिया संदेश

खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उनका उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुलाकात का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें मुक्केबाज साक्षी चौधरी के अनुरोध पर प्रधानमंत्री ने कहा “जो खेलेगा, वो खिलेगा; ऑलवेज चीयर फॉर भारत।” इसके बाद प्रधानमंत्री और खिलाड़ियों ने मिलकर ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

https://www.instagram.com/narendramodi/reel/Db0hIieTgy8

भारत ने जीते 39 पदक

ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने कुल 39 पदक जीते। इनमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल रहे। भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।

खास बात यह रही कि इस बार कुश्ती, बैडमिंटन, हॉकी और शूटिंग जैसे भारत के मजबूत माने जाने वाले कई खेल प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं थे। इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए देश की पदक संख्या को नई ऊंचाई दी।

बॉक्सिंग में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों ने विशेष रूप से प्रभावित किया। भारतीय बॉक्सिंग दल ने कुल 10 पदक जीते, जिनमें 7 स्वर्ण पदक शामिल रहे। यह कॉमनवेल्थ गेम्स के किसी एक संस्करण में भारतीय मुक्केबाजी का अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन रहा।

स्वर्ण पदक विजेता साक्षी चौधरी और रजत पदक जीतने वाली ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन भारतीय बॉक्सिंग अभियान की प्रमुख उपलब्धियों में रहीं।

खिलाड़ियों से सुनी संघर्ष और सफलता की कहानी

मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री के साथ अपने खेल सफर, तैयारियों और प्रतियोगिता के अनुभव साझा किए। प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी उपलब्धियां देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

CWG 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन यह संदेश देता है कि बेहतर प्रशिक्षण, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ भारत खेलों के वैश्विक मंच पर अपनी स्थिति और मजबूत कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button