BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | श्रमिकों के लिए बड़ी सौगात, श्रम कल्याण मंडल की बैठक में लिए गए 5 बड़े फैसले

Chhattisgarh | Big gift for workers, 5 big decisions taken in the meeting of Labor Welfare Board

रायपुर, 8 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित संचालक मंडल की बैठक में श्रमिकों के हित में कई बड़े और क्रांतिकारी फैसले लिए गए। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के कार्यों एवं खर्चों का अनुमोदन किया गया, साथ ही वर्ष 2025-26 के लिए अनुमानित आय-व्यय को भी मंजूरी दी गई।

नए फैसले और योजनाएं –

12 नए पदों का सृजन : मंडल के प्रशासनिक संचालन के लिए शासन से 12 नए पदों की स्वीकृति मांगी गई।

कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी : बैठक में वेतन वृद्धि का प्रस्ताव पास किया गया।

कॉपी वितरण योजना : श्रमिकों के बच्चों को रियायती दर पर कॉपी वितरित करने की नई योजना शुरू करने की घोषणा।

निःशुल्क कोचिंग सहायता : मजदूरों के परिजनों को सरकारी नौकरी के लिए कोचिंग देने की योजना पर निर्णय।

मजदूरों के सीधे पंजीयन की व्यवस्था : अब श्रमिक सीधे श्रम कल्याण मंडल में पंजीयन करा सकेंगे। इसके लिए प्रक्रिया खोलने का प्रस्ताव पास किया गया।

सस्ते भोजन केंद्रों को बंद करने की अनुशंसा –

अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहा कि श्रम कल्याण मंडल द्वारा संचालित सस्ते भोजन केंद्र न व्यावहारिक हैं और न ही कानूनी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियोजकों को श्रम कानूनों के अनुसार यह व्यवस्था करनी चाहिए। मंडल की योजनाओं का बड़ा हिस्सा भोजन मद में खर्च हो रहा है, जिससे अन्य कल्याणकारी योजनाओं में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस संदर्भ में मंडल ने प्रस्ताव पारित कर राज्य शासन से सस्ती भोजन योजना को बंद करने की अनुमति मांगी है।

छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल की यह बैठक न सिर्फ मजदूरों के कल्याण के लिए दिशा तय करती है, बल्कि योजनाओं के व्यावहारिक क्रियान्वयन की ओर भी बड़ा कदम है। आने वाले समय में इससे श्रमिकों को अधिक लाभ और कल्याणकारी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button