BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | डीजे की धुन पर हादसा, चार महिलाएं घायल

Chhattisgarh: Four women injured in accident due to DJ music

जांजगीर-चांपा। जिले से सड़क हादसे का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। देर रात बारात में डांस कर रहे लोगों को एक कैप्सूल वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे में चार महिलाएं घायल हुई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। राहत की बात यह रही कि सारंगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष तारा देवांगन सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह कार्यक्रम कांग्रेस जिला अध्यक्ष के चाचा के बेटे की शादी का था। बारात सारंगढ़ से जांजगीर जिले के बिर्रा-घिवरा रोड स्थित भाटापारा पहुंची थी। रात करीब 12 बजे बारात निकली और डीजे पर नाच-गाना चल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन भीड़ में घुस गया और कई लोगों को चपेट में ले लिया।

घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर चालक को थाने ले गई। ड्राइवर का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सड़क पर लापरवाही और भीड़भाड़ के बीच ऐसे हादसे एक बार फिर सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button