छत्तीसगढ़ताज़ा खबरें

छत्तीसगढ़ में निगम-मंडलों में नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

महिला आयोग, शिक्षा आयोग, अनुसूचित जाति आयोग समेत विभिन्न बोर्ड और निगमों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों की हुई नियुक्ति

रायपुर | 7 जुलाई 2026 | छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, समिति एवं अन्य संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे जनसेवा और सुशासन के प्रति समर्पित होकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाएंगे और राज्य के विकास को नई गति देंगे।

इन प्रमुख संस्थाओं में हुई नियुक्तियां

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर गौरीशंकर श्रीवास तथा सदस्य के रूप में देवशरण सेन को नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू बनाई गई हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान, उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे तथा सदस्यों के रूप में सौरभ सिंह जागृत, दुर्गा महेश्वर और दयावंत धर बांधे को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आनंद निषाद तथा सदस्य नेतराम निषाद बनाए गए हैं।

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल, रायपुर के अध्यक्ष राजेश कुमार राजपूत तथा सदस्य सुमन मुथा नियुक्त की गई हैं।

शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक बनाए गए हैं। इसके साथ ही बसंत पटेल, प्रेमलाल पटेल, संतोष पटेल और प्रेम पटेल को सदस्य नियुक्त किया गया है।

शिक्षा, फिल्म और विकास संस्थाओं में भी नई जिम्मेदारियां

छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष पद पर सुधीर गौतम को नियुक्त किया गया है।

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में मनमथ नाथ शर्मा को सदस्य बनाया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम में प्रसन्ना अवस्थी को सदस्य नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. जे.पी. शर्मा, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष आनंद कुमार तिवारी (राजीव लोचन दास महाराज) तथा छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मंगल दास ठाकुर बनाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया विश्वास

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन नियुक्तियों से राज्य में सुशासन को और मजबूती मिलेगी तथा ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में नई ऊर्जा प्राप्त होगी।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button