छत्तीसगढ़राजनीतिक

CM विष्णु देव साय की पहल, पुनर्वास को मिली नई रफ्तार

रायपुर, 4 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और पुनर्वास को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बीजापुर जिले के 95 आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए 1 करोड़ 40 लाख 86 हजार 700 रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है। यह राशि छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति-2025 के तहत प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशों के अनुरूप यह निर्णय लिया गया है। बीजापुर कलेक्टर विश्वदीप ने नीति के प्रावधानों के तहत शस्त्रों के साथ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि के आहरण एवं वितरण की स्वीकृति दी है।

सरकार का कहना है कि इस आर्थिक सहायता का उद्देश्य आत्मसमर्पित नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ना, उन्हें सम्मानजनक जीवन और आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना तथा समाज में पुनर्स्थापित करना है।

राज्य सरकार की पुनर्वास नीति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, विकास और सामाजिक पुनर्वास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य बस्तर सहित नक्सल प्रभावित इलाकों के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार का मानना है कि इस नीति से बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button