
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दिन बेहद व्यस्त रहेगा। वे मंत्रिपरिषद की बैठक, वृक्षारोपण कार्यक्रम और पेसा टास्क फोर्स की बैठक सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे अपने निवास से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों और नीतिगत विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री नवा रायपुर के सेक्टर-39 में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे पर्यावरण संरक्षण और हरित छत्तीसगढ़ के उद्देश्य को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण करेंगे।
दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय में पेसा टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में अनुसूचित क्षेत्रों में पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम (पेसा) के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्राम सभाओं के अधिकारों और जनजातीय क्षेत्रों के विकास से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की जाएगी।
इसके बाद शाम 4 बजे से 5 बजे तक मुख्यमंत्री मंत्रालय में विभिन्न शासकीय कार्यों का निपटारा करेंगे। सभी निर्धारित कार्यक्रमों के बाद शाम 5 बजे वे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।



