Governmentछत्तीसगढ़ताज़ा खबरेंप्रशासनिकवायरल खबरें

50 करोड़ से बदलेगी नंदनवन की तस्वीर, पर्यटकों के लिए विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं

रायपुर, 31 अगस्त 2026 रायपुर जिले के अटारी गांव स्थित नंदनवन को अब नए और आकर्षक स्वरूप में विकसित किया जाएगा। लगभग 50 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से प्रस्तावित इस परियोजना में बॉटनिकल गार्डन का पुनर्विकास किया जाएगा। यह परियोजना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर विकसित होगी।

मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों ने मुख्य सचिव विकासशील के समक्ष नंदनवन पुनर्विकास परियोजना का विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया।

बॉटनिकल गार्डन को मिलेगा नया स्वरूप

परियोजना के तहत नंदनवन के कायाकल्प के साथ बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और पर्यटकों के लिए इसे अधिक आकर्षक बनाने के उद्देश्य से बॉटनिकल गार्डन को नए सिरे से पुनर्जीवित और विकसित करने की योजना बनाई गई है।

मुख्य सचिव ने परियोजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पर्यटकों की सुविधा और आकर्षण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न आवश्यक जन-सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान देने को कहा।

बैठक में वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, वित्त विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, संबंधित प्राधिकरण के सीईओ चंदन कुमार सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

नंदनवन के पुनर्विकास के बाद यह क्षेत्र रायपुर और आसपास के लोगों के लिए एक प्रमुख पर्यटन और पर्यावरणीय आकर्षण केंद्र के रूप में विकसित होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button