छत्तीसगढ़राजनीतिक

छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, CM साय ने दी बधाई

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर नवनियुक्त सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू को भी शुभकामनाएं दीं।

CM साय ने स्मृति ईरानी को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने पोस्ट में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर वह उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।

सीएम साय ने कहा कि स्मृति ईरानी का दीर्घकालिक राष्ट्रीय अनुभव, राष्ट्रसेवा और संगठन के प्रति समर्पण छत्तीसगढ़ में भाजपा के संगठन तथा जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

सिद्धार्थ शम्भू को भी बधाई

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने पर सिद्धार्थ शम्भू को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ शम्भू की सक्रिय सहभागिता से पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को और गति मिलेगी।

अन्य राज्यों के नवनियुक्त प्रभारियों को भी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा की ओर से विभिन्न राज्यों में नियुक्त किए गए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

स्मृति ईरानी की नियुक्ति के साथ छत्तीसगढ़ में भाजपा के संगठनात्मक स्तर पर नई जिम्मेदारी तय हुई है। अब प्रदेश संगठन से जुड़े कार्यों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button