Governmentछत्तीसगढ़देश-दुनिया

Bank Strike: सितंबर के आखिरी दिनों में बैंकिंग कामकाज प्रभावित, देखें पूरी जानकारी

रायपुर। सितंबर के आखिरी दिनों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है। हालांकि, लगातार पांच दिन बैंक बंद रहने की जानकारी में अब बदलाव सामने आया है। 26 सितंबर शनिवार को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे, जबकि 27 सितंबर रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे। इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल के कारण शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है।

26 सितंबर को बैंक रहेंगे बंद

26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार है। बैंकिंग नियमों के तहत इस दिन देशभर की बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। ऐसे में ग्राहकों को शाखा से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लेने की सलाह दी गई है।

27 सितंबर को खुलेंगे बैंक

ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 27 सितंबर रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य रूप से खुले रहने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में रविवार को बैंकिंग सेवाओं से जुड़े कई जरूरी काम किए जा सकेंगे।

28 से 30 सितंबर तक हड़ताल

इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की ओर से तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है।

बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग वर्किंग समेत विभिन्न मांगें शामिल हैं।

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी उपलब्ध

हड़ताल के दौरान एटीएम, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की संभावना है। हालांकि, शाखा में होने वाले काम जैसे नकद लेन-देन, चेक से जुड़े कार्य और अन्य कागजी प्रक्रियाएं प्रभावित हो सकती हैं।

ग्राहकों के लिए सलाह: अगर आपको बैंक शाखा में जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो उसे 26 सितंबर से पहले या 27 सितंबर को उपलब्ध बैंकिंग सुविधा का लाभ उठाकर समय पर पूरा कर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button