छत्तीसगढ़

शिवरीनारायण में चित्रोत्पला गंगा महाआरती में शामिल हुए CM विष्णु देव साय

रायपुर, 14 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में महानदी तट पर आयोजित चित्रोत्पला गंगा महाआरती में शामिल हुए। उन्होंने धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय के साथ महाआरती कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महानदी केवल जीवनदायिनी नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और सभ्यता की अविरल धारा है। उन्होंने जल संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि “जल है तो कल है।” वर्षा जल की प्रत्येक बूंद सहेजने और तालाबों, कुओं व नदियों सहित सभी जल स्रोतों को संरक्षित रखने के लिए उन्होंने प्रदेशवासियों से जनभागीदारी की अपील की।

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जल संचय-जनभागीदारी अभियान के जरिए जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के प्रयास हो रहे हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद कमलेश जांगड़े सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button