छत्तीसगढ़ताज़ा खबरेंप्रशासनिक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक रायमुनी भगत से की मुलाकात, जल्द स्वस्थ होने की कामना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहीं जशपुर विधायक रायमुनी भगत से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से विधायक के स्वास्थ्य और चल रहे उपचार की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री साय ने प्रभु श्रीराम से रायमुनी भगत के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि विधायक जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर नई ऊर्जा और समर्पण के साथ फिर से जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हों।




