BreakingChhattisgarhExclusiveNational

Air India Crash Breaking | एअर इंडिया का विमान क्रैश, पूर्व मुख्यमंत्री के साथ 241 यात्री थे सवार !

Air India Crash Breaking | Air India plane crashes, 241 passengers including former Chief Minister were on board!

अहमदाबाद, 12 जून 2025। गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही एअर इंडिया का एक बड़ा यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया। प्लेन में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें क्रू मेंबर भी शामिल हैं। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के सवार होने की भी पुष्टि हुई है, जिससे हड़कंप मच गया है। हालांकि अब तक उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था, लेकिन टेक ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद मेघानीनगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि प्लेन में तकनीकी खराबी आने के कारण यह क्रैश हुआ।

हादसे के दृश्य डरावने –

क्रैश साइट से उठते काले धुएं ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। सोशल मीडिया पर हादसे के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। चश्मदीदों के अनुसार, प्लेन ने तेज आवाज के साथ आग पकड़ ली और जमीन से टकराते ही विस्फोट हुआ।

रेस्क्यू में जुटी टीमें –

हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां, बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर रवाना की गईं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।

एयरपोर्ट से हादसे की दूरी –

मेघानीनगर, जहां यह हादसा हुआ, अहमदाबाद एयरपोर्ट से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

जांच और प्रशासनिक स्थिति –

अभी तक हादसे की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। विमान की उम्र करीब 11 साल बताई जा रही है। DGCA, एयर इंडिया और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की स्थिति –

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी इस फ्लाइट में बिजनेस क्लास में यात्रा कर रहे थे। उनकी हालत को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं है। सरकार और प्रशासन ने उनके बारे में जानकारी देने से अभी इनकार किया है, लेकिन पुष्टि की है कि वे विमान में सवार थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button