BreakingChhattisgarhExclusive

Cg Breaking | बीजापुर मुठभेड़ में नक्सली टॉप लीडर ढेर, 50 लाख का इनामी सुधाकर मारा गया !

Cg Breaking | Top Naxal leader killed in Bijapur encounter, Sudhakar, carrying a bounty of Rs 50 lakh, killed!

बीजापुर, 5 जून 2025। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। नेशनल पार्क इलाके में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें टॉप नक्सली लीडर सुधाकर के मारे जाने की खबर है।

बताया जा रहा है कि मारा गया नक्सली सुधाकर भाकपा (माओवादी) की सेंट्रल कमेटी का सदस्य था और उस पर 50 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सुधाकर लंबे समय से नक्सलियों की रणनीति और हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता रहा है।

बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है, हालांकि उन्होंने सुधाकर की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल जवान इलाके में लगातार सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे हैं। आशंका है कि मुठभेड़ में अन्य नक्सली भी मारे गए हों या घायल हुए हों।

सूत्रों के मुताबिक, एनकाउंटर स्थल से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और नक्सली सामान बरामद हुए हैं। जवानों का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button