BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से चलेगा “आदि कर्मयोगी अभियान”

Chhattisgarh | “Adi Karmayogi Abhiyan” will run from September 17 in Chhattisgarh

रायपुर, 17 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “आदि कर्मयोगी अभियान” चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय अंचलों में सेवा, समर्पण और सुशासन की भावना के साथ सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत जनजातीय परिवारों को आवास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

अभियान की रूपरेखा

राज्य के 28 जिलों, 128 विकासखंडों और 6,650 आदिवासी बहुल ग्रामों को शामिल किया गया है।

ग्राम स्तर पर 1,33,000 से अधिक कैडर (एनजीओ, स्वयंसेवी, पंचायत प्रतिनिधि, युवा एवं सेवाभावी संगठन) तैयार किए जाएंगे।

प्रत्येक ग्राम में “आदि सेवा केंद्र” स्थापित होगा, जो शासकीय सेवाओं की प्रदायगी और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करेगा।

राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे।

“सेवा पर्व” और “आदि कर्मयोगी सेवा अभियान” के जरिए विभिन्न गतिविधियाँ होंगी।

अभियान के दौरान शिकायत निवारण शिविर, जनजागरूकता अभियान और आदिवासी सेवा दिवस भी आयोजित किए जाएंगे।

ग्रामों का “ट्राइबल विलेज विजन 2030” तैयार किया जाएगा।

अभियान का संचालन आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के सहयोग से होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button