Governmentछत्तीसगढ़प्रशासनिक

मुख्यमंत्री साय ने कुशाभाऊ ठाकरे को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 15 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान उन्होंने ठाकरे के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। सादगी, अनुशासन, निष्ठा और सेवाभाव उनके व्यक्तित्व की प्रमुख पहचान थी। उन्होंने अपने आचरण और कार्यशैली से सार्वजनिक जीवन में उच्च आदर्श स्थापित किए।

उन्होंने कहा कि ठाकरे ने संगठन को मजबूत बनाने के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी सेवा को प्राथमिकता दी। उनका जीवन और विचार आज भी सार्वजनिक जीवन में कार्य करने वाले लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती उनके आदर्शों और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेने का अवसर है। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेशवासियों से उनके सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा के आदर्शों को आत्मसात करने तथा विकसित एवं समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button