BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 126वीं कड़ी, कहा – करोड़ों देशवासियों को जोड़ने का माध्यम है यह कार्यक्रम

Chhattisgarh | Chief Minister Vishnu Dev Sai listened to the 126th episode of ‘Mann Ki Baat’, said – this program is a medium to connect crores of countrymen.

रायपुर, 28 सितंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित सिंधु पैलेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 126वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ करोड़ों देशवासियों को जोड़ने, प्रेरित करने और नवाचार व उत्कृष्ट कार्यों को सामने लाने का सशक्त माध्यम है।

शहीद भगत सिंह और लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने इस दौरान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह और स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं।

‘नाविका सागर परिक्रमा’ का किया उल्लेख

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री द्वारा बताई गई नौसेना की दो बहादुर बेटियों लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और रूपा की चर्चा की। दोनों अधिकारियों ने 47,500 किलोमीटर की समुद्री यात्रा 238 दिनों में पूरी की और दुनिया के सबसे सुदूर स्थान ‘नीमो प्वाइंट’ पर तिरंगा फहराकर भारत का गौरव बढ़ाया।

जीएसटी बचत उत्सव और स्वदेशी उत्पादों पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में इस समय ‘जीएसटी बचत उत्सव’ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जीएसटी दरों में कटौती से लोगों को दैनिक उपयोग की वस्तुओं, वाहनों, कृषि उपकरणों और मशीनों पर बड़ी राहत मिली है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वदेशी वस्तुएं खरीदना केवल सामान लेना नहीं, बल्कि एक परिवार की उम्मीद, कारीगर की मेहनत और उद्यमी के सपनों को सम्मान देना है।

उन्होंने खादी उत्पादों की बढ़ती लोकप्रियता पर खुशी जताई और सभी से खादी वस्त्र और उत्पादों के उपयोग का आह्वान किया।

गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, सीजीएमएससी अध्यक्ष दीपक म्हस्के, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button