BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | 10वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या, चाकू और पत्थर से मारा गया

Chhattisgarh | Class 10 student brutally murdered, killed with knife and stone

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र के बेलदार सिवनी गांव में एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा की हत्या से सनसनी फैल गई है। मृतिका की पहचान मुस्कान धीवर, निवासी महामाया चौक, बेलदार सिवनी के रूप में हुई है, जो 10वीं कक्षा की छात्रा थी।

मुस्कान धीवर 26 जून की दोपहर 1 बजे घर से लापता हो गई थी। परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। 27 जून की सुबह लगभग 11 बजे गांव के पास तोर्रा तालाब के खेत में उसका शव पड़ा मिला, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

कैसे हुई हत्या –

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि नाबालिग की चाकू और पत्थर से बेरहमी से हत्या की गई। उसके शरीर पर चाकू से गोदने और पत्थर से कुचलने के गहरे निशान हैं। मौके पर संघर्ष के चिन्ह, खेत में घसीटने के निशान, और एक चाकू भी बरामद हुआ है।

मुख्य आरोपी की पहचान –

मुस्कान के साथ आखिरी बार उसका दूर का रिश्तेदार साहिल धीवर देखा गया था, जो सकलोर (सुहेला) का रहने वाला है। घटनास्थल पर साहिल के चप्पल और गमछा भी बरामद हुए, जिनकी पहचान साहिल के पिता ने की है।

जानकारी के मुताबिक साहिल घटना के बाद से फरार है, उसका मोबाइल बंद है, और उसकी बाइक भाटापारा रेलवे स्टेशन में खड़ी मिली है।

मुस्कान खरोरा के एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। उसके पिता और बड़े भाई की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है, मां गृहिणी हैं और छोटा भाई 8वीं कक्षा में पढ़ता है।

पुलिस की कार्रवाई जारी –

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। साथ ही हत्या के पीछे की वजह की जांच भी जारी है।

पुलिस का कहना है कि हत्या की प्रकृति को देखते हुए यह पूरी तरह से पूर्व-नियोजित लग रही है, और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button