BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | 7 साल बाद स्काईवाक पर फैसला, पुराने डिजाइन पर ही बनेगा फुट ओवरब्रिज, PWD ने जारी किया आदेश

Chhattisgarh | Decision on skywalk after 7 years, foot overbridge will be built on old design, PWD issued order

रायपुर, 15 मई 2025। राजधानी रायपुर में सात साल से अधूरे पड़े स्काईवाक को लेकर आखिरकार सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) ने बड़ा निर्णय लिया है। विभाग ने फुट ओवरब्रिज के रूप में स्काईवाक का निर्माण कार्य फिर से शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है। पुराने डिजाइन और प्लान में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि यह स्काईवाक पिछली भाजपा सरकार के समय शुरू हुआ था, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनते ही 2018 में इसका निर्माण रोक दिया गया था। कांग्रेस ने इसे ‘बेकार की योजना’ करार देते हुए विरोध किया था और इस पर समीक्षा के लिए हाईलेवल कमेटी भी बनाई गई थी।

सात साल से कबाड़ बना खड़ा था ढांचा

स्काईवाक का अधूरा ढांचा पिछले सात वर्षों से राजधानी के बीचोंबीच एक कबाड़ के ढेर की तरह खड़ा था, जो ना सिर्फ दृश्य प्रदूषण पैदा कर रहा था, बल्कि आम लोगों और व्यापारियों के लिए भी मुसीबत बना हुआ था।

भाजपा सरकार ने लिए निर्णय, अब नहीं होगा ढांचा ध्वस्त

2023 में सत्ता में लौटने के बाद भाजपा सरकार ने इस पर मंथन शुरू किया। एक साल तक तकनीकी परीक्षण और चर्चा के बाद पीडब्ल्यूडी ने अब टेंडर फाइनल कर दिया है और निर्माण कार्य पुराने नक्शे पर ही पूरा किया जाएगा।

फुट ओवरब्रिज के रूप में किया जाएगा उपयोग

नए आदेश के मुताबिक यह स्काईवाक अब मेट्रो लिंक या व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के बजाय एक साधारण फुट ओवरब्रिज के रूप में ही इस्तेमाल किया जाएगा। आम नागरिकों को सड़क पार करने में सुविधा होगी और यातायात का दबाव भी कम होगा।

राजनीतिक घमासान के बाद आया फैसला

स्काईवाक को लेकर कांग्रेस और भाजपा सरकारों के बीच लंबे समय तक तकरार रही। अब जबकि स्पष्ट रूप से निर्माण कार्य शुरू करने का निर्णय ले लिया गया है, नगर निगम, स्थानीय प्रशासन और पीडब्ल्यूडी को इसका कार्य शीघ्र पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button