BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर रायपुर में उच्च स्तरीय बैठक, राज्योत्सव में करेंगे शिरकत

Chhattisgarh | High level meeting in Raipur regarding PM Modi’s Chhattisgarh visit, will participate in Rajyotsav

रायपुर, 16 सितम्बर 2025। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन की तैयारियों को लेकर आज विधानसभा परिसर स्थित मुख्य समिति कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की।

बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री एवं संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक प्रबोध मिंज, विधायक भावना बोहरा, विधायक अनुज शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित प्रवास को देखते हुए अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पीएम मोदी का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव में शामिल होंगे।

इस दौरान वे –

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे।

छत्तीसगढ़ आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे।

और राज्योत्सव का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।

राज्य सरकार इस आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की तैयारियों में जुटी हुई है।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button