BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | प्रधानमंत्री ने की छत्तीसगढ़ CM की सराहना

Chhattisgarh | Prime Minister praised Chhattisgarh CM

रायपुर, 17 नवंबर 2025। गुजरात के डेडियापाड़ा में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की खुलकर सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनजातीय समाज के नेतृत्व का बढ़ना भारत के विकास की नई पहचान है, और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में व्यापक और निर्णायक प्रगति हो रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोकतांत्रिक भागीदारी किसी भी समाज की प्रगति का आधार है, और छत्तीसगढ़ में जनजातीय समाज से आने वाले मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शासन, सेवा और विकास सभी क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव दिख रहा है। उन्होंने कहा कि यह नेतृत्व ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को सशक्त रूप से प्रमाणित करता है।

प्रधानमंत्री ने अपने हालिया रायपुर दौरे का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने वीर नारायण सिंह स्मारक एवं जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का लोकार्पण किया था, जिसे उन्होंने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और जनजातीय गौरव का भव्य प्रतीक बताया।

पीएम मोदी द्वारा मिली इस प्रशंसा पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि यह सम्मान पूरे छत्तीसगढ़ का मनोबल बढ़ाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और प्रेरणा से राज्य में जनजातीय सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, संस्कृति और बुनियादी विकास के क्षेत्रों में उल्लेखनीय गति आई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र को आधार बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का हर शब्द छत्तीसगढ़ के लिए “अमृत समान” है और सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनजातीय समाज की आकांक्षाओं को पूरा करने में लगी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button