BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | 1 जुलाई से जमीन होगी महंगी, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा गाइडलाइन रेट, रजिस्ट्री पर देना होगा ज्यादा पैसा

Chhattisgarh | Land will become expensive from July 1, guideline rate will increase in Chhattisgarh, more money will have to be paid on registration

रायपुर, 18 जून 2025। छत्तीसगढ़ में जमीन खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। यदि आप घर, प्लॉट या जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो 1 जुलाई 2025 से पहले रजिस्ट्री करा लें, क्योंकि राज्य में जमीनों की सरकारी दरें (गाइडलाइन रेट) बढ़ने जा रही हैं। इससे स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क दोनों महंगे हो जाएंगे।

राज्य सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टरों से गाइडलाइन दरों में संशोधन का प्रस्ताव मंगवाया था, जिसे मंजूरी मिल चुकी है। अब 1 जुलाई से नए गाइडलाइन रेट पूरे प्रदेश में लागू होंगे।

विशेष रूप से रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, कोरबा और अंबिकापुर जैसे बड़े शहरों में जमीन की कीमत में 10% से 25% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसका सीधा असर जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले लोगों की जेब पर पड़ेगा।

2023-24 में भी बढ़ाए गए थे रेट –

इससे पहले वर्ष 2023-24 में राज्य सरकार ने प्रॉपर्टी के गाइडलाइन रेट बढ़ाए थे। इस बार भी यह बदलाव खासकर शहरी क्षेत्रों में ज्यादा असर डालेगा।

रियल एस्टेट में बढ़ेगी हलचल –

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि नए रेट लागू होने से पहले लोग तेजी से रजिस्ट्री कराने की ओर बढ़ेंगे, जिससे बाज़ार में हलचल देखने को मिलेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button