BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | वक्फ संपत्तियों के किरायेदारों पर बड़ी कार्रवाई

Chhattisgarh | Major action against tenants of Waqf properties

रायपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अब अपनी संपत्तियों पर वर्षों से कब्जा जमाए बैठे और किराया न चुकाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रहा है। बिलासपुर जिले के चाटापारा क्षेत्र के 42 किरायेदारों को चिन्हित किया गया है, जिन पर बोर्ड कार्रवाई करेगा। इन सभी को अब सरकारी गाइडलाइन के अनुसार किराया अदा करना होगा, साथ ही बकाया किराया चार किस्तों में जमा करने के निर्देश भी दिए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया कि बिलासपुर में बोर्ड की करोड़ों की संपत्ति है, लेकिन लंबे समय से किराया बहुत कम वसूल हो रहा था। पहले जहां महीने की आमदनी सिर्फ 23 हजार रुपये थी, अब इस फैसले के बाद यह बढ़कर 5 लाख 40 हजार रुपये तक पहुंच जाएगी। उन्होंने यह भी कहा,

“नया वक्फ बिल मुसलमान की तरक्की का बिल है। अब गरीब मुसलमान की तरक्की होगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button