BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ पुलिस की नक्सल मोर्चे पर बड़ी रणनीति, 21 नए DSP को पहली बार दी गई फील्ड पोस्टिंग

Chhattisgarh | Chhattisgarh police’s big strategy on Naxal front, 21 new DSPs were given field posting for the first time

रायपुर, 11 जून 2025। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक अहम कदम उठाया है। हाल ही में इंस्पेक्टर से पदोन्नत किए गए 21 उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) को पहली बार फील्ड पोस्टिंग दी गई है। ये सभी अधिकारी राज्य के नक्सल प्रभावित संवेदनशील जिलों में तैनात किए गए हैं।

पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन नवपदस्थ डीएसपी को एक माह के लिए बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर और बस्तर जिलों में ड्यूटी पर भेजा जा रहा है। उन्हें बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) के अधीन कार्य करना होगा और क्षेत्रीय चुनौतियों से निपटने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करना होगा।

इसके तहत, 13 जून 2025 को सभी DSP को बस्तर IG कार्यालय में “Induction Briefing Session” में अनिवार्य रूप से शामिल होना है, जहां उन्हें फील्ड ड्यूटी से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

यह निर्णय न केवल अधिकारियों की व्यावसायिक दक्षता बढ़ाने के लिए उठाया गया है, बल्कि नक्सल मोर्चे पर राज्य की तैयारियों को भी और पुख्ता करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button