BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh |  मुख्यमंत्री साय ने नवा रायपुर में पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा का किया शुभारंभ

Chhattisgarh | Chief Minister Sai inaugurated the new branch of Punjab National Bank in Nava Raipur

रायपुर, 19 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन परिसर में पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा, एटीएम और डिपॉजिट मशीन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों, नागरिकों और बैंक अधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। पहले योजनाओं की राशि नगद में दी जाती थी, जिससे लीकेज की समस्या बनी रहती थी। अब डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) और बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार से राशि सीधे हितग्राहियों तक पहुँच रही है। उन्होंने बताया कि बस्तर और सरगुजा जैसे दूरस्थ अंचलों में भी बैंक शाखाएँ तेजी से खुल रही हैं, जिससे सरकार का “अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग सुविधा पहुँचाने” का संकल्प पूरा हो रहा है।

वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में गुड गवर्नेंस को बढ़ावा मिल रहा है। आने वाले समय में बैंकिंग सेक्टर और राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए अपार संभावनाएँ हैं और इसमें बैंकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सचिव श्री मुकेश बंसल, पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक श्री अशोक चंद्र सहित अनेक अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button