Uncategorizedताज़ा खबरेंवायरल खबरें

मुख्य सचिव विकासशील की हाई लेवल बैठक, छुट्टियों और योजनाओं की तैयारियों पर दिए अहम निर्देश

रायपुर,। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के सभी विभागों के सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक लेकर विभागीय योजनाओं और महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के पेंशन एवं अन्य प्रकरणों की प्रक्रिया दो वर्ष पहले से ही शुरू की जाए, ताकि समय पर सभी औपचारिकताएं पूरी हो सकें। साथ ही विभागवार ऐसे कर्मचारियों की सूची भी अद्यतन रखने को कहा।

Current image: Chief Secretary Vikas Sheel holds a high-level meeting; issues key directives regarding holidays and preparations for schemes.

छुट्टियों और मौसमी आयोजनों को लेकर निर्देश

मुख्य सचिव ने बैठक में आगामी छुट्टियों और मौसमी आयोजनों को देखते हुए सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों और विशेष आयोजनों के दौरान आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विभाग पहले से समन्वय बनाकर कार्य करें।

इन योजनाओं की हुई समीक्षा

बैठक में ई-ऑफिस, आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली, लोक सेवा गारंटी, सूचना का अधिकार, सुघ्घर छत्तीसगढ़, नियद नेल्लानार योजना, पीएम प्रगति पोर्टल, ई-प्रगति, डी-रेगुलेशन ई-गजट, सेवा सेतु, ग्रामीण विकास विभाग की योजनाएं तथा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित कई प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने और सभी सरकारी सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। उन्होंने आई-गॉट (iGOT) प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिकारी-कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की निगरानी और आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

बैठक में विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इनमें वन एवं जलवायु परिवर्तन, गृह, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी, परिवहन, नगरीय प्रशासन, राजस्व, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, आर्थिक एवं सांख्यिकी सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button