छत्तीसगढ़ताज़ा खबरें

Mungeli News: जारहगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

मुंगेली। जारहगांव थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलती ही जारहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हाथ में लिखी राजा और सुमित्रा की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृत महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button