BreakingChhattisgarhExclusive

Raipur News | रायपुर नगर निगम में इंजीनियरों को नई जिम्मेदारी …

Raipur News | Engineers get new responsibilities in Raipur Municipal Corporation…

रायपुर। रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक पुनर्गठन के तहत कार्यपालन अभियंताओं की जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल किया गया है। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप द्वारा 15 जुलाई को जारी आदेश के तहत मुख्यालय और जोन कमिश्नरी में कार्यरत कई अभियंताओं को इधर-उधर किया गया है।

सबसे अहम बदलाव में, प्रधानमंत्री आवास योजना और शहर विकास से जुड़े प्रमुख अभियंता अंशुल शर्मा को मुख्यालय से हटाकर जोन-9 भेज दिया गया है। वे पूर्व में मिशन अमृत और अन्य योजनाओं की निगरानी कर चुके हैं।

इसी बीच नगरीय प्रशासन संचालनालय से करीब 9 साल बाद निगम में लौटे सीनियर इंजीनियर पी. राजेश नायडू को अब तक कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। आयुक्त ने कहा है कि उन्हें उनकी वरिष्ठता के अनुसार उपयुक्त काम सौंपा जाएगा। नायडू पूर्व में आईएसबीटी और वीआईपी रोड समेत 8 प्रमुख सड़क परियोजनाओं में निगम के लिए काम कर चुके हैं।

अन्य प्रमुख फेरबदल इस प्रकार हैं :

दिनेश सिन्हा, जोन-10 से जोन-6

अतुल चोपड़ा, जोन-6 से जोन-10

शरदचंद्र ध्रुव, मुख्यालय विद्युत विभाग से जोन-9

आशीष शुक्ला, विद्युत विभाग में सहायक अभियंता संदीप शर्मा के साथ मुख्यालय में

पद्माकर श्रीवास, जोन-9 से जोन-8

गजाराम कंवर, जोन-1 से मुख्यालय में उद्यानिकी, संस्कृति, खेल एवं युवा कल्याण

फेरबदल को लेकर निगम महकमे में हलचल है, वहीं वरिष्ठ अभियंताओं को लेकर प्रशासन के फैसलों पर नजर टिकी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button