ताज़ा खबरेंवायरल खबरें

रायपुर: में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बंद मकान से मिले शव; पिता फंदे पर लटका मिला

रायपुर, 18 जुलाई 2026 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। संजय नगर (मदनी चौक) स्थित एक बंद मकान से एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक परिवार पिछले करीब आठ महीनों से किराए के मकान में रह रहा था। पड़ोसियों ने बताया कि गुरुवार शाम से घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक कोई गतिविधि नहीं होने पर उन्हें संदेह हुआ। खिड़की से झांकने पर घर के भीतर शव दिखाई दिए, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

प्रारंभिक जांच में परिवार के मुखिया साजिद अली (50) का शव फंदे से लटका मिला। वहीं उनकी पत्नी राबिया, पुत्र इरशाद अली (19), पुत्री शाहिदा (17) और इरशाबा बेगम (16) के शव कमरे में बिस्तर पर पड़े मिले। पुलिस ने बताया कि पत्नी और तीनों बच्चों के मुंह व नाक से झाग निकलता दिखाई दिया, जिससे विषाक्त पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जल्दबाजी में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। जांच पूरी होने और वैज्ञानिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही घटना की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button