Governmentछत्तीसगढ़ताज़ा खबरें

छत्तीसगढ़ में तकनीकी वस्त्र उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, मुख्य सचिव ने कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश

रायपुर, 1 सितंबर 2026 राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के तहत छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल तकनीकी वस्त्र क्षेत्र की संभावनाओं को विकसित करने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएगी। मुख्य सचिव विकासशील ने ग्रामोद्योग विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रदेश में तकनीकी वस्त्र उद्योग के विकास की दिशा में ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने कहा कि तकनीकी वस्त्र उद्योग के लिए प्रदेश में शिक्षा, प्रशिक्षण और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए शैक्षणिक एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों का आवश्यक सहयोग लिया जाए, ताकि इस क्षेत्र के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार किया जा सके।

बैठक में ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के तहत शिक्षा, प्रशिक्षण, कौशल विकास, बाजार विकास, अनुसंधान, नवाचार एवं विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रस्तुतिकरण दिया।

इस दौरान तकनीकी वस्त्रों के विभिन्न क्षेत्रों पर भी चर्चा हुई। इनमें एग्रो टेक्सटाइल, मेडिकल टेक्सटाइल, कंस्ट्रक्शन टेक्सटाइल, स्मार्ट टेक्सटाइल, स्पोर्ट्स होम एवं क्लॉथ जैसे क्षेत्र शामिल रहे। अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने इन क्षेत्रों में प्रदेश की संभावनाओं तथा भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में ग्रामोद्योग विभाग के सचिव राजेश सिंह राणा सहित उद्योग एवं वाणिज्य, तकनीकी शिक्षा, एनआईटी एवं कौशल विकास, उच्च शिक्षा और विश्वविद्यालयों के तकनीकी विशेषज्ञ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button