मनोरंजन

Jio के नए प्लान से होगी बचत, एक ही रिचार्ज में मिलेंगी तीन बड़ी सुविधाएं

रायपुर अगर आप घर में इंटरनेट, लाइव टीवी और OTT प्लेटफॉर्म के लिए अलग-अलग रिचार्ज कराते हैं, तो अब यह झंझट खत्म हो सकती है। Jio ने अपने होम यूजर्स के लिए नए 3-in-1 Service Packs लॉन्च किए हैं, जिनमें एक ही प्लान में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड, 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और 12 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलेगा।

कंपनी के मुताबिक, ये प्लान अलग-अलग Wi-Fi, टीवी और OTT सब्सक्रिप्शन लेने की तुलना में अधिक किफायती हैं। इसके साथ ही Jio ने केवल टीवी देखने और केवल इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए भी नए प्लान पेश किए हैं।

Jio 3-in-1 प्लान की खासियत

Jio ने फिलहाल दो 3-in-1 प्लान लॉन्च किए हैं। दोनों में 1,000+ लाइव टीवी चैनल और 12 OTT ऐप्स का एक्सेस मिलेगा, जबकि इंटरनेट स्पीड और वैधता अलग-अलग है।

₹2,122 वाला प्लान

  • वैधता: 2+1 महीने (कुल 3 महीने)
  • प्रभावी मासिक खर्च: करीब ₹707
  • 100Mbps हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड
  • 1,000+ लाइव टीवी चैनल
  • 12 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस

यह प्लान उन यूजर्स के लिए उपयुक्त है जिन्हें तेज इंटरनेट स्पीड के साथ स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग और वीडियो कॉलिंग की जरूरत होती है।

₹2,222 वाला प्लान

  • वैधता: 3+1 महीने (कुल 4 महीने)
  • प्रभावी मासिक खर्च: करीब ₹555
  • 30Mbps ब्रॉडबैंड स्पीड
  • 1,000+ लाइव टीवी चैनल
  • 12 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस

कम मासिक खर्च में मनोरंजन और इंटरनेट चाहने वाले ग्राहकों के लिए यह प्लान बेहतर विकल्प हो सकता है।

TV-only प्लान भी लॉन्च

जो ग्राहक केवल टीवी सेवा चाहते हैं, उनके लिए Jio ने नए TV-only प्लान पेश किए हैं।

  • ₹2,000 में 5 महीने (प्रभावी मासिक खर्च ₹400)
  • ₹1,000 में 2 महीने
  • 1,000+ लाइव टीवी चैनल
  • 200+ HD चैनल
  • 15 से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं का कंटेंट

इन दोनों प्लान्स पर ₹200 का सेटअप शुल्क अलग से देना होगा।

केवल इंटरनेट यूजर्स के लिए Wi-Fi प्लान

100Mbps Wi-Fi

  • 5 महीने: ₹3,000
  • 2 महीने: ₹1,500
  • सेटअप शुल्क: ₹300

30Mbps Wi-Fi

  • 5 महीने: ₹2,200
  • 2 महीने: ₹1,100

इन प्लान्स में केवल हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button