स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में भव्य स्वागत समारोह, राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां, जनप्रतिनिधि, शहीदों के परिजन, वीरता पुरस्कार से सम्मानित पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, सेना के अधिकारी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
राज्यपाल रमेन डेका ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल डेका को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित रहीं।
समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू भी समारोह में शामिल हुईं। पद्मश्री से सम्मानित भारतीबंधु, डॉ. राधेश्याम बारले और सुश्री उषा बारले सहित विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
स्वागत समारोह में शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया। वीरता पुरस्कार से सम्मानित पुलिस अधिकारियों, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों और ब्रह्मकुमारी बहनों की भी उपस्थिति रही। इस दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने समारोह में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य सचिव विकास शील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, प्रमुख सचिव सोनमणी बोरा, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा सेना के वरिष्ठ अधिकारी, विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्रेस-मीडिया कर्मी और अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी समारोह में हिस्सा लिया। समारोह के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्रसेवा, एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।







