BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में DPC के बाद बड़ा प्रमोशन, वेतन लेवल-12 में एंट्री

Chhattisgarh posts major promotion after DPC, entry into pay level-12

रायपुर। रायपुर से पुलिस विभाग की बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग ने 16 निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को प्रमोट कर डीएसपी बना दिया है।

ये प्रमोशन 24 मार्च को हुई विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की सिफारिश के बाद दिया गया है। इसमें इंस्पेक्टर, कंपनी कमांडर और स्पेशल ब्रांच के अफसर शामिल हैं।

प्रमोशन के साथ ही इन अधिकारियों की सैलरी भी सीधे वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 (56,100 से 1,77,500 रुपए) में पहुंच गई है। आदेश के मुताबिक, जैसे ही ये अधिकारी नया पद संभालेंगे, उसी दिन से प्रमोशन लागू हो जाएगा।

इन सभी को अब निरीक्षक से सीधे डीएसपी संवर्ग (विशेष शाखा) में जिम्मेदारी दी गई है, यानी अब इन पर और बड़ी जिम्मेदारी आने वाली है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button