
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह, विभागीय समीक्षा बैठक और Statescon 2026 कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
मुख्यमंत्री साय सुबह 11:45 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार पहुंचेंगे। यहां आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में वे शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे आदिम जाति कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक में विभाग से जुड़े कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
वहीं, शाम 4:10 बजे मुख्यमंत्री एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित ‘Statescon 2026 – Building Viksit Chhattisgarh’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:40 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।




