छत्तीसगढ़ताज़ा खबरें

2024 बैच के 5 IFS अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच प्रशिक्षु अधिकारियों की पहली फील्ड पोस्टिंग के आदेश जारी कर दिए हैं। 3 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग वनमंडलों में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है, जहां वे प्रशिक्षण अवधि के दौरान उप वनमंडलाधिकारी (SDO Forest) के रूप में कार्य करते हुए वन प्रबंधन का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे।

विभाग के आदेश के मुताबिक, प्रशिक्षण अवधि में इन सभी अधिकारियों को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के रूप में भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान वे संबंधित वनमंडलों में प्रशासनिक कार्यों, वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन और क्षेत्रीय गतिविधियों की बारीकियों को समझेंगे।

इन वनमंडलों में मिली जिम्मेदारी

  • कुनाल मिश्रा – अंबिकापुर वनमंडल
  • मृगजा जालिंदर यादव – कटघोरा वनमंडल
  • परख सारडा – सुकमा वनमंडल
  • प्रीति यादव – उत्तर नारायणपुर वनमंडल
  • यशस्वी मौर्य – राजनांदगांव वनमंडल

प्रशिक्षण का उद्देश्य

फील्ड ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को वन विभाग की कार्यप्रणाली, वन संरक्षण, जैव विविधता प्रबंधन, वन्यजीव संरक्षण, राजस्व एवं प्रशासनिक दायित्वों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे उन्हें भविष्य में नियमित पदस्थापना के लिए आवश्यक अनुभव प्राप्त होगा।

देखें आदेश की कॉपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button