BreakingChhattisgarhCovid-19ExclusiveMadhya pradeshNaksalNationalPoliticsUttarpradesh

केशकाल | भाजपा की चुनावी आमसभा में उमड़ी भीड़, कांग्रेस की कुर्सियों पर बैठने को मज़बूर हुए भाजपा कार्यकर्ता…

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- केशकाल नगर पंचायत में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस, भाजपा एवं निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी रैलियों में अपनी ताकत झोंकते हुए नजर आ रहे हैं। रविवार दोपहर केशकाल बस स्टैंड में कांग्रेस व भाजपा दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने आमसभा का आयोजन किया था। पहले भाजपा की आमसभा आयोजित हुई जिसमें अध्यक्ष प्रत्याशी समेत 15 वार्डों के प्रत्याशियों के साथ केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस आमसभा की खास बात यह थी कि भाजपा की आमसभा में जनता की संख्या इतनी अधिक थी कि भाजपा की कुर्सियां भरने पर उन्हें कांग्रेस पार्टी के सभा की कुर्सियों पर बैठना पड़ गया।

फिलहाल नगर में कांग्रेसी प्रत्याशियों की प्रचार रैली चल रही है। कुछ ही देर में ये रैली बस स्टैंड पहुंचेगी जहां कांग्रेस की आमसभा शुरू होने वाली है, देखना होगा कि कांग्रेस की आमसभा में कितनी भीड़ एकत्रित हो पाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button