छत्तीसगढ़देश-दुनियाप्रशासनिकमनोरंजन
श्रावण मास में CM विष्णुदेव साय ने किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर, 22 अगस्त 2026। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस स्थित अपने निवास में सपरिवार भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने पूर्ण विधि-विधान से शिवलिंग का अभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से छत्तीसगढ़ के समस्त नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगल की कामना की।
रुद्राभिषेक के दौरान मुख्यमंत्री साय ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवारजन और भक्तजन भी उपस्थित रहे। श्रावण मास में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान से मुख्यमंत्री निवास में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
मुख्यमंत्री ने भगवान शिव से प्रदेश में शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने तथा सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख एवं समृद्धि की प्रार्थना की।




