BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | श्रद्धालुओं की यात्रा में मातम, सूरजपुर में देर रात बड़ा सड़क हादसा

Chhattisgarh | Mourning during the pilgrimage of devotees, a major road accident in Surajpur late at night

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी एक बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। इनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, बस रायगढ़ जिले के तमनार से बनारस के लिए रवाना हुई थी। जब बस लटोरी चौकी क्षेत्र के गंगापुर गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बस में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बस में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान एक श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि लंबी यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और तेज रफ्तार से बचें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button