Governmentछत्तीसगढ़ताज़ा खबरेंप्रशासनिकवायरल खबरें

Jashpur News: फुटबॉल स्टेडियम निर्माण के लिए 5.49 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से लैस फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस पहल से जिले के खिलाड़ियों और उभरती खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं के लिए सुविधाएं मिल सकेंगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर में खेल सुविधाओं के विस्तार को गति मिली है। मुख्यमंत्री की पहल पर उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा फुटबॉल स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति जारी की गई है।

खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

नए फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण से जशपुर जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक और बेहतर खेल अधोसंरचना उपलब्ध होगी। इससे स्थानीय युवा नियमित रूप से प्रशिक्षण ले सकेंगे और जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के साथ-साथ राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी भी बेहतर तरीके से कर सकेंगे।

फुटबॉल को मिलेगा बढ़ावा

जशपुर जिले में फुटबॉल के प्रति युवाओं और खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखा जाता है। ऐसे में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करेगा। स्टेडियम में नियमित प्रशिक्षण, खेल प्रतियोगिताओं और विभिन्न आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर

राज्य सरकार की ओर से जशपुर जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल सुविधाओं के विस्तार पर लगातार जोर दिया जा रहा है। फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए मिली 5.49 करोड़ रुपये की स्वीकृति इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे जशपुर की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता निखारने और बड़े मंच पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button